विकासनगर, जनवरी 8 -- माघ-मरोज त्योहार को लेकर जौनसार-बावर में उत्साह का माहौल है। त्योहार के लिए लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्यूणी बाजार में लोगों के खरीदारी के लिए उमड़ने के कारण बाजार में रोज जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भी लोगों को बाजार में घंटों जाम से जूझना पड़ा। पुलिस को दिनभर जाम खुलवाने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। आज गुरुवार से लटकाच, बडियाच व्यंजन बनाने से माघ-मरोज का त्योहार शुरू हो गया है। शुक्रवार को चुराच और दस जनवरी को को किसराट पर्व मनाया जाएगा। जौनसार-बावर के साथ ही बगाण, रवाईं, सिरमौर क्षेत्र मे माघ त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। बाबर, देवघार, बगाण, पड़ोसी राज्य हिमाचल के किरन, सासगीर बेल्ट के ग्रामीणों का मुख्य बाजार त्यूणी में हैं। इससे पिछले एक सप्ताह से त्यूणी बाजार में रौनक है। बड़ी संख्या में ल...