बरेली, फरवरी 1 -- मीरगंज, संवाददाता। माघ पूर्णिमा पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में स्नान कर दान किया। पूर्णिमा पर स्नान करने को श्रद्धालु रात में तीन बजे ही गोरा लोकनाथपुर घाट पर पहुंचने शुरू हो गए। माघ पूर्णिमा पर क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर में एवं कपूरपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। रामगंगा में प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर खिचड़ी, वस्त्र, तिल, घी एवं कंबल दान किए। असदनगर के गंगा मंदिर के महंत लटूरी महाराज ने बताया माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है। इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में किया स्नान विशेष फलदायी माना जाता है। गोरा लोकनाथपुर में मेला की व्यवस्थाएं प्रधान धर्मेंद्र सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.