हापुड़, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा पर राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों से आए दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर विभिन्न अनुष्ठान करते हुए गरीब निराश्रितों को दान देकर पुण्यार्जित किया। माघ पूर्णिमा पर गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाने को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार की दोपहर को ही प्रारंभ हो गया था। जिसके चलते ब्रजघाट तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर भीड़ से फुल हो गए थे, जिसके चलते रात में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को रेलवे रोड, मैन बाजार, पक्का घाट और आरती स्थल के आसपास खुले में लेटना पड़ा। देर रात में शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर अधिकांश श्रद्धालुओं की भीड़ किनारे पर एकत्र हो गई, जहां हर हर गंगे के जयकारों ...