हरदोई, फरवरी 1 -- बिलग्राम। बिलग्राम के राजघाट पर रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर कल्पवासियों का कल्पवास पूर्ण हुआ। माघी पूर्णिमा पर महा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। माघ पूर्णिमा का नजारा राजघाट पर देखने लायक रहा। पूरा कल्पवास क्षेत्र कदम-कदम पर सत्संग में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। लोगों ने भागवत कथा व सत्संग का आनंद लिया और ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान किया। इसके बाद हवन, पूजन और दान-पुण्य के कार्यक्रम हुए। कल्पवास कर रहे संतों ने बताया कि एक माह के जप-तप का समापन माघ पूर्णिमा के महा स्नान के साथ हुआ। शाम को महाआरती के साथ कल्पवास का विधिवत समापन किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। शनिवार शाम से ही एसडीएम एन. रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.