नई दिल्ली, जनवरी 29 -- हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। माघ पूर्णिमा के दिन शाम के समय चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साल भर में पड़ने वाली कुल 12 पूर्णिमा में माघ मास की पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस साल माघ पूर्णिमा 2 फरवरी 2026 को सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए। माघ पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करें - माघ पूर्णिमा की शाम के समय में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर का भोग लगाने के बाद आप इससे प्रसाद के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.