साहिबगंज, फरवरी 6 -- राजमहल,प्रतिनिधि। छह दिवसीय राजकीय माघी पूर्णिमा मेले के पांचवें दिन शुक्रवार की दोपहर से काफी भीड़ रही। खासकर महिला और बच्चों की अधिक भीड़ रही। सभी ने जमकर खरीदारी की। विशेषकर पूजा सामग्री, खिलौने, स्टेशनरी एवं खाने पीने की दुकानों में सर्वाधिक भीड़ लगी रही और मेला आये लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस वर्ष पश्चिम बंगाल, बिहार एवं राज्य के विभिन्न जिलों से मनोरंजन के लिए ,तारामाची,,मिकी माउस, ड्रैगन ट्रेन, टोरा- टोरा, मीना बाजार, नौका झूला और ड्रैगन ट्रेन के प्रबंधक ने बताया कि दो तीन दिनों से भीड़ अधिक आ रही है। मेला आने वाले लोग लोहे के बने सामान जैसे तलवार, चाकू, भुजाली, कुल्हाड़ी आदि खरीदने पर काफी जोर देते हुए दिखे। महिलाओं में विशेष कर पूजा के बर्तन, मीना बाजार आदि अन्य सामानों की खरीदारी करते हुए देखा जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.