वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 1 -- छोटे-छोटे शिविर बनाकर, गृहस्थी का सामान बटोरकर संगम की रेती पर एक माह का कल्पवास करने आए श्रद्धालु रविवार को माघी पूर्णिमा के पांचवें प्रमुख स्नान के साथ मेला क्षेत्र से निकल जाएंगे। विदाई की बेला में आंखें नम होंगी। थोड़ी खुशी और थोड़ा गम होगा। खुशी धर्म और आध्यात्म के साथ एक माह के कठोर तप का जो संकल्प तीन जनवरी को लिया था, वो एक फरवरी को माघी पूर्णिमा के साथ पूरा होगा और गम इस बात का कि एक महीने की तपस्या में जो साथी बनें, उनसे अब अगले साल मुलाकात होगी। प्रशासन का दावा है कि मेला क्षेत्र में लगभग 10 लाख कल्पवासी हैं, जो अब अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। माघी पूर्णिमा के साथ माघ महीना पूरा होगा। मेलाधिकारी ऋषिराज, अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद, एसडीएम मेला विवेक शुक्ला ने शनिवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.