बेगुसराय, फरवरी 1 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गंगा स्नान करने झमटिया घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड के बावजूद अहले सुबह से ही स्नान घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा था। सुबह 8:00 बजे के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच सीढ़ी घाट पर जगह कम पड़ गई। झमटिया ढ़ाला से स्नान घाट तक दिनभर मेला सा नजारा रहा। गंगा स्नान के लिए यहां पधारे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण झमटिया ढाला से करीब 5 किलोमीटर दूर मुरलीटोल टॉल प्लाजा तक एनएच- 28 पर सुबह 5 बजे से शाम 3 बजे बजे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। अहले सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में दूर दराज के श्रद्धालु सड़क व रेल मार्ग से पधारते दिखे। इधर, बछवाड़ा जंक्शन पर समस्तीपुर की दिशा से आने वाली सभी रेलगाड़ियों से गंगा स्नान को बड़ी संख्या में दूर दराज के श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.