रायबरेली, फरवरी 1 -- रायबरेली,संवाददाता। रविवार माघ पूर्णिमा पर घने कोहरे के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालु डलमऊ, गोकना, गेगासों राजपुर आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। भोर से ही हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच लोगों ने गंगा स्नान के बाद घाट पर तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिण देकर आर्शीवाद लिया। वहीं डलमऊ कस्बे में लगे जाम के बीच श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामाना करना पड़ा। ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर रविवार भोर से ही घने कोहरे के बाद भी श्रद्धालुओं ने माघ के अंतिम माघी पूर्णिमा पर गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गंगा के गोकना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दानकर मोक्ष की कामना की। शनिवार देर रात बाद स्नान के लिए उमड़े स्नानार्थियों के हर-हर गंगे के उद्घोष से घाट गुंजायमान हो गया। लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.