साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज। स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में माघी पूर्णिमा के मौके पर एक फरवरी को 12 घंटे का अखंड जाप होगा। यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना दिवस को लेकर भी होगा। इसे लेकर शुक्रवार को बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। शक्तिपीठ के हरिहर प्रसाद मंडल ने बताया की अखंड जप रविवार सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक अखण्ड जप होना निश्चित हुआ है। इसके अगले दिन रविवार को सुबह ८ बजे से संगीत प्रवचन एवं पांच कुण्डीय हवन-यज्ञ भी होगा। इसमें गायत्री परिवार के सभी भाई बहनों को शामिल होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.