मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर रविवार को विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से श्रद्धालुओं का गंगा घाट पहुंचना शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। माघी पूर्णिमा को लेकर शहर के बबुआ घाट, सोझी घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। गंगा स्नान के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आए थे। कष्टहरणी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर सबसे अधिक भीड़ बबुआ घाट पर रही। माघी पूर्णिमा को लेकर शहर में मेला सा दूश्य रहा। गंगा घाटों सुरक्षा को लेकर गोताखोर तैनात रहे। सोझी घाट एवं बबुआ घाट के रास्ते भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस तैनात थी। गंगा स्नान के लिए खड़गपुर, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, के साथ ही खगड़िया से भी बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.