फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में रविवार को माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। आस्थावानों ने पुण्य की डुबकी लगाकर दान पुण्य बांटा। पूरे दिन हर हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। मौसम ने साथ दिया इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। शनिवार की रात मौसम का मिजाज खराब था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मैनपुरी, एटा, कासगंज, शिकोहाबाद, कन्नौज, पीलीभीत, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर से भक्त गंगा स्नान करने के लिए पांचालघाट पर पहुंचे। कड़ाके की सर्दी के बीच आधी रात से ही गंगा स्नान शुरू हो गया जो भोर में भीड़ के बीच बदल गया। सुबह को घना कोहरा छाया था। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुयीं लेकिन उत्साह के बीच श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ घाट पर पहुंचे। स्नान कर दान पुण्य बांटा। सुबह आठ बजे के बाद मौसम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.