कटिहार, जनवरी 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि आगामी माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को सीओ अनुपम कुमारी संगम तट पहुंची। निरीक्षण के दौरान घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से 20 प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाएगी, वहीं एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। नदी में सुरक्षित स्नान सुनिश्चित करने के लिए ब्रैकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.