प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा एक फरवरी रविवार को होगा, लेकिन इस स्नान पर्व की तैयारियों की वास्तविक समीक्षा शनिवार को ही होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे पं. प्रदीप मिश्र की कथा का समापन होगा, जहां पर लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और यही वक्त होगा जब कल्पवासियों के परिजन मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। दोनों आमने सामने आए तो परेशानी हो सकती है। इसे लेकर मेला प्रशासन ने अफसरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शाम को मेला व पुलिस अफसरों के साथ हुई बैठक में मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि वसंत पंचमी और अचला सप्तमी पर अप्रत्याशित भीड़ आ गई थी। ऐसे में माघी पूर्णिमा पर अब तक अधिकतम 50 से 60 लाख श्रद्धालु आने का अनुमान था, उसे न्यूनतम माना जा रहा है। पिछले अनुभव के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.