दरभंगा, जनवरी 20 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान में माघी नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बाजार स्थित शक्ति धाम मां काली मंदिर के संस्थापकों की ओर से भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। मंदिर स्थापना की पहली वर्षगांठ पर नौ दिवसीय माघी नवरात्र महोत्सव का अनुष्ठान का शुभारंभ भक्तिभाव से किया गया। ध्वजा यात्रा के साथ माता काली के लिए बनवायी गयी नयी कीमती धातु के अलंकार की झांकी निकाली गई। सैकड़ों सामाजिक लोगों की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा काली मंदिर परिसर से निकाली गई और शिव मंदिर के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह सनातन धर्मावलंबियों ने भव्य रूप से स्वागत किया और रास्ते में पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में मंदिर के संस्थापक व मुख्य यजमान के रूप में मोहन प्रसाद अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.