सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महाराजगंज प्रखंड के माघी गांव में इन दिनों पूरी तरह भक्ति की बयार बह रही है। गांव में करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कलश यात्रा माघी स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर जिन्न बाबा मंदिर पहुंचेगी। यहां नदी का जल भरकर श्रद्धालु पुन: आयोजन स्थल पहुंचेंगे। इधर, मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा व विधिवत उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह व उमंग है। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा सुबह 7 बजे से निकलेगी। कलश यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.