सीवान, मार्च 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महाराजगंज प्रखंड के माघी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में तीन दिवसीय महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समेत बच्चे, युवक-युवतियां शामिल हुए। इससे पूर्व कलश यात्रा बैंडबाजा की धुन पर नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। लाल-पीले पारंपरिक परिधानों में 2100 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लिए जीन बाबा नदी तट पर जल भरने पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी तट से जल भरा गया। इस दौरान संपर्ण वातावरण शिवमय हो गया। जय शिव-जय शिव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा। सुबह 9 बजे शुरू हुई कलश यात्रा का समापन पूर्वाहृ एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.