सीवान, मार्च 3 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के माघर बाजार में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसमें भुअर भुआली की जोशीली आवाज और देशी अंदाज पर श्रोता झूम उठे। संतोषी पांडेय की मधुर व सुरीली आवाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों पर लोगों ने तालियां बजाईं, अबीर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.