सराईकेला, फरवरी 23 -- राजनगर, सवांददाता । राजनगर प्रखंड के कटंगा पंचायत अंतर्गत धोलाडीह गांव में हो समाज का प्रमुख त्योहार मागे पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य डोबरो देवगम उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक मागे नृत्य से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके साथ ग्रामप्रधान दुर्गाचरण तापे, कैलाश देवगम, डिबर सिदू, विमल पाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मागे पर्व हो समाज का मुख्य त्योहार है, जो हमारी सृष्टि और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा दी गई सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.