चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग मेन रोड स्थित नाला में गिरने से स्वर्गीय चौके केराई के इकलौता पुत्र 32 वर्षीय मुकेश केराई की मौत हो गई। जबकि इस घटना में सानिका केराई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुकेश केराई तथा सानिका केराई दोनों गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव के रहने वाले है। बुधवार को कुलीतोडांग पंचायत में आयोजित मागे पर्व में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जहां मागे पर्व मनाने के बाद मुकेश केराई तथा सानिका केराई दोनों एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने घर पोकुवाबेड़ा आ रहे थे। पोकुवाबेड़ा आने के दौरान कुलीतोडांग मेन रोड में स्थित एक नाला में मोटरसाइकिल समेत दोनों गिर गए। जिससे घटना स्थल पर ही मुकेश केराई की मौत हो गई। जबकि सानिका केराई को भी चोट आई हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.