चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। जिले में प्रसिद्ध मागे पर्व को लेकर ट्रेनों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। चैत मागे पर्व को लेकर इस समय सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम जिले के शहर के बाहर कामकाज करने वाले लोगों का आगमन शुरू हो गया है। मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, बंगलुरू आदि शहरों की बड़ी एवं छोटी कंपनियों में कामकाज करने वाले लोगों का ट्रेनों के माध्यम से आगमन शुरू हो गया है। यशवंतपुर टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस में मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन के प्लेटफॉर्म में उतरे। स्टेशन से बाहर निकल कर बसों, ऑटो एवं निजी वाहनों के माध्यम से चाईबासा, जगन्नाथपुर, मझगांव ब्लॉक के विभिन गांवों के लिए रवाना हो गए। यहां लोग पारंपरिक तरीके से मागे पर्व का आयोजन करते हैं। आदिवासी समाज के लोगों का यह प्रकृति पूजन का पर्व है। इस समय झारखंड के बाहर रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.