उन्नाव, फरवरी 16 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बरभौला गांव के रहने वाले अजीत ने आरोप लगाया है कि पावा चौकी के एक सिपाही ने उसे मारपीट का शिकार बनाया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अजीत ने बताया कि 14 फरवरी को घर में हुए आपसी विवाद के संबंध में पुलिस को फोन किया था। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और एक सिपाही ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया, जिससे शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद उसे पावा चौकी ले जाकर वहां भी पीटा गया। अजीत का कहना है कि घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.