नवादा, फरवरी 5 -- अकबरपुर। यमुना प्रसाद यादव नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माखर आज विकास के दावों और धरातल की कड़वी सच्चाई के बीच संघर्ष कर रहा है। गांव की मुख्य गली, जो मजार से मस्जिद तक होते हुए मुस्लिम मोहल्ले को जोड़ती है, आज एक बदबूदार नाले में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर चलना किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं है। इस गली में विशेषकर महादलित टोले के पास की स्थिति इतनी भयावह है कि वहां रहने वाले परिवारों का जीना मुहाल हो गया है। माखर गांव की मुख्य गली में पानी का जमाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में जलजमाव ने विकराल रूप ले लिया है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहनों का गुजरना भी दूभर है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.