अयोध्या, मार्च 27 -- मवई,संवाददाता। पटरंगा मंडी स्थित गायत्रीनगर में शशि मिश्रा द्वारा आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पं. उमेश शास्त्री ने कहा कि भगवान ने अपनी लीलाओं में हर वर्ग को अपनाया और सभी के घर जाकर माखन ग्रहण किया।माखन चोरी को 'मन रूपी नवनीत' बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों के निर्मल मन को अपनाते हैं। अंत में उन्होंने मर्यादा और भक्ति को जीवन की सफलता का आधार बताया। इस दौरान मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,सूर्यकांत मिश्रा,सुनील मिश्रा,अनूप मिश्रा,अर्पित मिश्रा,रमेश मिश्रा,अंजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.