घाटशिला, मार्च 9 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अन्तर्गत माकड़ा कालापाथर मे ढोल यात्रा के अवसर पर छऊ नृत्य एवं डीजे लांगड़े नृत्य का आयोजन किया गया। पुरुलिया के शिबरंजन समिति मातकुमा और आदिवासी जंगल महल समिति हेरबना के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं डीजे लांगड़े नृत्य मे मुसाबनी प्रखंड के बाड़ाघाट की तनीषा टुडू नें प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि केंद्डांगा की कौशल्या हेम्ब्रम द्वितीय और माकड़ा की जोबा हांसदा तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू नें सभी को पुरस्कृत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य नें कहा कि गीत-संगीत परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का साधन है। इससे सामाजिक एकता और सामूहिकता मजबूत होती है। आधुनिकता के दौर मे परंपरा और संस्कृति के मूल स्वरुप को बचाना जरुरी है। आयोजन समि...