बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। माकपा की बोकारो जिला कमेटी की ओर से आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रशिक्षण में नेताओं ने किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता से सीधा संवाद तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता राज कुमार गोरांई ने की। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य समीर दास ने कहा कि केंद्र सरकार के 4 लेबर कोड, बीज व बिजली विधेयक किसान-मजदूरों के हित में नहीं हैं। उन्होंने इन्हें वापस लेने, एमएसपी की कानूनी गारंटी देने व जल-जंगल-जमीन की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उन्होंने ईरान पर हमलों की निंदा करते हुए भारत की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष नीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.