देहरादून, मार्च 13 -- पौड़ी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में निकाला जा रहा जन संघर्ष जत्था शुक्रवार को पौड़ी पहुंचा। इस दौरान आयोजित सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए 23 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बताया कि यह जन संघर्ष जत्था प्रदेशभर में जनजागरण अभियान के रूप में निकाला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 8 मार्च को देहरादून से की गई थी और विभिन्न जिलों में सभाएं व जनसंपर्क कार्यक्रम करते हुए आगे बढ़ रहा है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो रही है और बेरोजगारी व पलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.