माकपा ने संगठन विस्तार और जनजागरण अभियान पर दिया जोर
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तहसील इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों और खेत मजदूरों को संगठित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में गांव-गांव जनसभाएं आयोजित करने और वीर सिंह (अस्लेमपुर) को पार्टी का विधानसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया। अब्दुल्लापुर लेदा में गुलशेर अली के आवास पर सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता त्रिमल सिंह ने की, जबकि संचालन पार्टी सचिव डॉ. सईद सिद्दीकी ने किया। जिला सचिव ने कार्यकर्ताओं से तहसील क्षेत्र में पार्टी का विस्तार करने, किसानों और खेत मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाने तथा जनसंघर्षों को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की क्रांतिकारी विचारधारा को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.