पटना, मार्च 18 -- माकपा की दिल्ली में 24 मार्च को प्रस्तावित महारैली को लेकर पार्टी के जत्थों ने राज्य के 37 जिलों में 110 सभा, 150 नुक्कड़ सभा और 50 हॉल मीटिंग कर लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की। बुधवार को पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने बताया कि लगभग सभी मुख्य शहर एवं पंचायतों में केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों को लाने, बीज एवं बिजली संशोधन विधेयक, मनरेगा कानून में संशोधन एवं अमेरिकी साम्राज्यवाद के समक्ष केंद्र सरकार के घुटने टेकने की नीति के खिलाफ प्रस्तावित महारैली की जानकारी दी गई। पार्टी का जत्था नौ मार्च को राज्य के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना हुआ था। बिहार से करीब 15 हजार लोग विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली कूच करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.