खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भगत सिंह के शहादत दिवस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) खगड़िया द्वारा बिभिन्न जगह शहादत दिवस मनाया गया। खगड़िया से गए जत्था दिल्ली जन आक्रोश रैली में रामलीला मैदान में भी भगत सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प देकर बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया। माकपा राज्य सचिव कॉमरेड ललन चौधरी भगत सिंह के जीवनी पर चर्चा करते हुऐ कहा कि आज के समय में भगत सिंह के आदर्श पर सभी युवाओं को चलने की जरूरत है!कार्यक्रम में पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, प्रभुराज नारायण राव, रामपरी देवी, राज्य कमिटी सदस्य देवेंद्र चौरसिया, खगड़िया जिला कमिटी सदस्य अमरेश कुमार, अमर यादव, रामविलाश वर्मा,0 भीम साह, माला देवी, नीतीश कुमार, अशोक पासवान आदि बारी-बारी से पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बेलदौर में तेलिहार पंच...