पटना, मार्च 20 -- माकपा ने फतुहा स्थित भारत माला प्रोजेक्ट के तहत फोर लेन सड़क निर्माण के नाम पर किसानों के खेतों में लहलहाती फसलों को प्रशासन द्वारा नष्ट करने और किसानों के दमन की निंदा की। शुक्रवार को जारी बयान में पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य मनोज चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की किसानों की जमीन लेने की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी है। उन्होंने गिरफ्तार किसान नेता सहित अन्य किसानों को अबिलम्ब रिहा करने, आंदोलनरत किसानों की उचित मांगों पर विचार कर उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने 24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली में शामिल होने की भी अपील की। एक अन्य बयान में श्री चंद्रवंशी ने नवादा के नरहट थाने के हमीदपुर बारा गांव में अत्यंत पिछड़ी जाति के चंद्रवंशी परिवार के उत्पीड़न पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.