खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता माकपा की जिला कमेटी ने अमेरिका द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के विरोध में रविवार को शहर के सदर अस्पताल रोड विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका। वही पार्टी के पूर्वी लोकल कमेटी के सचिव अजहर अंजुम ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरे देश में पूरे दुनिया में अपना एकाधिकार कायम करना चाह रही है। वहीं खाड़ी देश की खनिज पदार्थ पर उसकी बुरी नजर है। मौके पर सीपीएम के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव मंडल सदस्य रामविनय सिंह, कुंदन प्रसाद मेहता, जिला कमेटी सदस्य संजीव कुमार, मनजीत कुमार, माला देवी, अमरेंद्र कुमार उर्फ बम भोले, शंभू शरण सुधांशु एवं बीएसएसआर यूनियन के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...