पटना, जनवरी 3 -- माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, जनवादी महिला समिति (एडवा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, जनवादी नौजवान सभा(डीवाईएफआई ) के राज्य अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहारी महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की निंदा और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। माकपा नेताओं ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा के बिहार के नेताओं की चुप्पी एक तरह से मौन स्वीकृति है। उन्होंने मांग की कि आरोपित के खिलाफ तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.