माकपा नेता की पहल पर अस्पताल में चला जनरेटर
हजारीबाग, जून 3 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मंगलवार रात हजारीबाग स्थित अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों और परिजनों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। भीषण उमस के बीच घंटों अंधेरा छाए रहने से स्थिति नारकीय हो गई थी, वहीं बैकअप व्यवस्था भी पूरी तरह फेल साबित हुई।माकपा नेता गणेश सीटू ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल जिला उपायुक्त को मामले से अवगत कराया। सीटू की सूचना और डीसी के त्वरित हस्तक्षेप के बाद ही अस्पताल का जेनरेटर चालू किया जा सका। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल की लचर रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था पर भड़के डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.