माकपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव
मधुबनी, जुलाई 29 -- रहिका (मधुबनी), निज संवाददाता। रहिका थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अपराधियों ने एक माकपा नेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। खड़ौआ गांव निवासी और माकपा की खड़ौआ शाखा के सचिव भागवत यादव (65) पर डंडी तालाब के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। अपराधियों ने उनके पेट में ताबड़तोड़ चाकू मारे और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार भागवत मंगलवार शाम कपिलेश्वर चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद खड़ौआ गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.