माकपा की बैठक में जयंती मनाने का निर्णय
भभुआ, मार्च 31 -- भभुआ। माकपा की जिला कमेटी की बैठक भीम सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया। भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया गांव में काली मंदिर स्थान के खराब चापाकल की मरम्मत कराने का आवेदन कार्यपालक अभियंता को देने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इसपर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी त्जताई। जिला मंत्री रंगलाल पासवान ने मांग की है कि ऐसे कार्यपालक अभियंता को अभिलंब बर्खास्त किया जाए और जिला पदाधिकारी इसे संज्ञान में लेकर तत्काल मरम्मत करने का आदेश दें। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती संविधान दिवस के रूप में पार्टी कार्यालय में मनाई जाएगी और एक बड़ा जुलूस भभुआ की सड़कों पर निकाला जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.