माकपा की बैठक में आंदोलन की बनी रणनीति
देवरिया, मार्च 31 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को माकपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हरिबंद प्रसाद ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सभी ग्राम कमेटियों में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।इसके साथ ही 15 मई को मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर सभी ग्राम सचिवालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री रामनिवास यादव ने किया। इस दौरान कामरेड सतीश कुमार, गंगा देवी, पूनम देवी, बिंदु देवी, तारा देवी, राजकुमारी देवी, लीलावती देवी, रुक्मिणा देवी, शिवशंकर यादव, रामसुशील यादव, परमहंस भारतीय, राजेंद्र गुप्ता, बिरजू गुप्ता, गुलजार अंसारी, दर्शन प्रजापति, बाबूराम, दुर्गेश पासवान, संजय गोंड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.