माकपा की नुक्कड़ सभा में दिल्ली की रैली को सफल बनाने का आह्वान
धनबाद, मार्च 20 -- अलकडीहा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमेटी की ओर से गुरुवार को लोदना अंबेडकर चौक एवं लोदना बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि 24 मार्च 2026 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक महा जुटान होगा। जिसमें केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली की जाएगी। अपील किया गया कि मजदूर, किसान, महिला और नौजवान की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो। इस कार्यक्रम में पार्टी राज्य कमिटी के सदस्य कामरेड शिव बालक पासवान, नौशाद अंसारी, झरिया लोकल कमिटी के सचिव भगवानदास, रामवृक्ष धारी ,विनोद पासवान ,प्रजा पासवान ,नीरज पासवान ,पवन साव, मधु साव, मनोज पासवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.