भभुआ, अगस्त 29 -- प्रशिक्षण में पार्टी की स्थापना के उद्देश्य व शोषणविहीन समाज की स्थापना पर चर्चा कहा, पोलित ब्यूरो नीतियां बनाती है और निचली कमेटी उसे धरातल पर लागू करती है (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का कैमूर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय भभुआ में शनिवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता पार्टी के जिला मंत्री रंगलाल पासवान ने की।

प्रशिक्षक की भूमिका प्रशिक्षक पार्टी के बिहार राज्य सचिन मंडल सदस्य अहमद अली ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, विचारधारा, पार्टी की स्थापना का उद्देश्य बताया। उन्होंने यह भी बतलाया कि हम कम्युनिस्ट लोग पार्टी मेंबर क्यों बनते हैं, हमारा क्या उद्देश्य है और हम किसको पार्टी सदस्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में महात्...