माकपा का प्रखंड पर प्रदर्शन, 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का ऐलान
समस्तीपुर, जुलाई 28 -- विद्यापतिनगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की स्थानीय कमेटी, विद्यापतिनगर के तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता कामरेड अर्जुन राय ने की। प्रदर्शन की शुरुआत विद्यापतिनगर स्टेशन से निकाले गए जुलूस से हुई। यह भी पढ़ें- सीपीआई (एम) ने 10 अगस्त को किसान-मजदूरों के जेल भरो आंदोलन का किया आह्वानप्रदर्शन की जानकारी जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए माकपा अंचल सचिव कामरेड नीलम देवी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की दोहरी मार झेल रही है। जनता पर लगातार नए करों का बोझ डाला जा रहा है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.