जहानाबाद, मार्च 13 -- करपी, निज संवाददाता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जनाक्रोश जत्था शुक्रवार की शाम करपी पहुंचा। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, वैक्सीन कुरियर तथा रसोइया शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सेविका सहायिका संघ सह सीटू की राष्ट्रीय महासचिव एआर सिंधु ने कहा कि देश की सरकार मेहनतकश मजदूरों के हित में कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, रसोइयों एवं वैक्सीन कुरियर जैसे कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।उन्होंने कहा कि बिहार की राज्य सरकार भी मेहनतकश मजदूरों का शोषण कर रही है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.