माओवादी राजू भुईयां के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
लातेहार, अगस्त 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने नेतरहाट थाना कांड संख्या 12/2024 15 सितंबर 2024 के मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त माओवादी नक्सली राजू भुइयां पिता छोटेलाल भुइयां के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया हैं। माओवादी राजू लवाडीह (लवाही कला), थाना डंडई जिला गढ़वा का निवासी हैं। पुलिस के अनुसार उक्त मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं व 17 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज है। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Latehar News: अवैध बालू भंडारण के मामले में एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.