कानपुर, फरवरी 25 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भी रंगीनियत आ गई है। पारंपरिक गुलाल और पिचकारियों के साथ इस बार इलेक्ट्रॉनिक और चार्जेबल पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं में आधुनिक डिजाइन की वाटर गन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। माउजर जैसी दिखने वाली पिचकारी रंगभरी बाल्टी में डालते ही खुद लोड हो जाएगी। किदवईनगर में पिचकारी विक्रेता सुनील बादशाह बताते हैं कि इस बार बैटरी और यूएसबी से चार्ज होने वाली पिचकारियों की मांग ज्यादा है। मैगजीन वाली गन, शॉट वाले रंग, हाई-प्रेशर वाटर गन और एलईडी लाइट से सजी पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। सुपरहीरो और कार्टून थीम वाली पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार माउजर और रायफल जैसी दिखने वाली पिचकारियां भी हैं। माउजर में रंग भरी मैगजीन भी है जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.