बोकारो, सितम्बर 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। माउंट सियोन स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को उनके समर्पित सेवाकाल, निष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतीक-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभाव की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. बी. रीना ठाकुर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, परिश्रम और समर्पण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण होता है। विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शिक्षक दिवस समारोह आय...