बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। माउंट सियोन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'उमंग' का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर जयदीप सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों- ओक, पाम, लॉरेल एवं ऑलिव के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में अपने कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जयदीप सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि वे शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक एवं चारित्रिक विकास में भी सहायक होते हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद लॉरेल सदन ने विजेता का खिताब प्राप्त किया। जबकि ओक सदन उपविजेता रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें खेल, सहभागिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.