बोकारो, अप्रैल 16 -- माउंट सियोन स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। कुमारी अनुष्का ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने संस्कृत में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। आदित्य प्रकाश ने 91.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतीक रंजन ने 90.8% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 22 विद्यार्थियों ने 89.9% से 80% के बीच अंक प्राप्त किए, जबकि 27 विद्यार्थियों ने 79% से 70% के बीच अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या डॉ.बी. रीना ठाकुर ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय की उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद...