माउंट सियोन के विद्यार्थियों ने सैनिकों को भेजा स्नेह और सम्मान का संदेश
बोकारो, अगस्त 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर माउंट सियोन स्कूल में डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से विशेष राखी निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ प्रेम, भाईचारा, सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति की भावना को विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। इन राखियों को डाक विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों के परिजनों के साथ-साथ देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को भेजा गया। विद्यार्थियों ने सैनिकों के प्रति अपने स्नेह, सम्मान और आभार को राखियों के माध्यम से व्यक्त किया। इस पहल ने बच्चों को यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा में लगे जवान भी हमारे परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.