संतकबीरनगर, सितम्बर 4 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। ​माउंट वैली अकादमी मगहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नजर आए। जिन्होंने अपने साज सज्जा से सभी का मन मोह लिया।​ विद्यार्थियों ने 'सपनों में रात में आया' और 'राधा कैसे ना जले' जैसे प्रसिद्ध गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : विद्यालय में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक नन्हे बाल-गोपालों के लिए फैंसी ड...