माउंट वैली अकादमी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व
संतकबीरनगर, सितम्बर 4 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। माउंट वैली अकादमी मगहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नजर आए। जिन्होंने अपने साज सज्जा से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने 'सपनों में रात में आया' और 'राधा कैसे ना जले' जैसे प्रसिद्ध गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : विद्यालय में दिखी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक नन्हे बाल-गोपालों के लिए फैंसी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.