मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वनीता वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाज सेविकाओं ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए ब्लाइंडफोल्ड रेस और ईट हेल्दी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज और प्रधानाचार्य डॉ. के.जी. अरोरा ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज निर्माण में उनके योगदान पर बल दिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.